अजाक्स द्वारा संविधान दिवस मनाया गया

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २६ नवंबर ;अभी तक;  मप्र अजाक्स संगठन जिला मंदसौर द्वारा 26 नवंबर को प्रातः 9 बजे डॉ अंबेडकर चौराहे पर संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने महामानव, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
                                               अजाक्स जिला अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सूर्यवंशी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा संविधान निर्माता बाबा साहब द्वारा राष्ट्र दिये गये योगदान को याद किया। इस अवसर पर अजाक्स के संभागीय उपाध्यक्ष जमनाप्रसाद अहिरवार, अजाक्स के संरक्षक हीरालाल मालवीय, अजाक्स जिला अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सूर्यवंशी, प्रो.संदीप सोनगरा,वरिष्ठ जिला सचिव रघुवीर मालवीय, जिला सचिव पवन परिहार, जिला सचिव जगदीश खींची, जिला संयुक्त सचिव सुनील राठौर, जिला संयुक्त सचिव राकेश डांगी, जिला संयुक्त सचिव राधेश्याम देवड़ा, मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गोयल, मंदसौर तहसील अध्यक्ष दिनेश सूर्यवंशी, मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र चौहान,अजाक्स जिला प्रवक्ता नितिन परमार, आकाश संगठन के पदाधिकारी चौनसिंह जमरा,राजू कटारा,मैसूल डामोर,बामसेफ जिला अध्यक्ष गोवर्धनलाल परमार, मदनलाल मालवीय, वरिष्ठ अधिवक्ता गणपत तेनिवार,जिला कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य जीवराज डांगी, रघुनाथ पोखरवाल, विजय देवड़ा, दशरथ टांक, दिनेश सरेड़, विपिन चरेड़, कैलाश सूर्यवंशी, रामगोपाल चौहान, आदि अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का आभार जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सूर्यवंशी ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी अजाक्स जिला प्रवक्ता नितिन परमार ने दी हैं।