प्रदेश

सैनिक स्कूल में चंद्रयान 3 की सफलता पर स्पेस पर लेक्चर का आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २५ अक्टूबर ;अभी तक;  सैनिक स्कूल मंदसौर में सैनिक स्कूल सोसाइटी की गाइडलाइन के आधार पर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाने हेतु चंद्रयान-3 पर विद्यालय की सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका श्रीमती प्रियंका सिसोदिया द्वारा स्पेस पर अनेक तथ्यों से परिपूर्ण व जानकारी से भरपूर लेक्चर के माध्यम से कैडेट्स को जानकारी प्रदान की गई ।
                              इस लेक्चर के माध्यम से बताया गया कि चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे किस प्रकार से वैज्ञानिकों का अथक प्रयास रहा हैं। स्पेस पर किस प्रकार से वैज्ञानिकों द्वारा काम किया गया व किस प्रकार एकता व संपूर्ण विश्वास के साथ हर एक चुनौती को हासिल कर मुकाम पर पहुंचा जा सकता है।  इस अवसर पर सैनिक स्कूल मंदसौर की प्राचार्य डॉ. श्रीमती सरोज प्रसाद, उपप्राचार्या सुश्री लक्ष्मी राठौड़, सैनिक स्कूल मंदसौर टीम व कैडेट्स उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button