प्रदेश

सीसीटीवी फोड़कर कटर से एटीएम काट रहे थे बदमाश, ग्रामीण पहुंचे तो भागे

मयंक शर्मा

खंडवा १५ अक्टूबर ;अभी तक;  जिले में बदमाश एटीएम मशीनों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों में वे सफल नहीं हो पा रहे। तीन सप्ताह में एटीएम मशीनों में तोड़फोड़ करने की सिहाडा के दूसरी वारदात  ग्राम अटूटखास की है।

                             मशीन काटने के प्रयास करते ही एटीएम मशीन से अलर्ट के सिग्नल मुंबई स्थित बैंक आफ इंडिया के मुख्यालय पहुंच गए। मुंबई से तुरंत ही जिला मुख्यालय खंडवा के पुलिस कंट्रोल रूम को संदेश मिला। पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत अलर्ट सिग्नल की सूचना धनगांव थाने पर दी। पुलिस पहुचती तब तक यहां बदमाशों ने एटीएम मशीन के सीसीटीवी कैमरे फोड़ दिए।
                                 बदमाश फरार हो गए। वारदात का यह असफल प्रयास पुनासा तहसील के ग्राम अटूटखास में एक निजी भवन में लगे एटीएम पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात क है।सूचना मिलते ही आननफानन में धनगांव थाने से पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा। एटीएम से निकला अलर्ट सिग्नल वाया मुंबई, खंडवा व धनगांव थाने तक पहुंचा था। इस बीच बदमाशों ने कटर के उपयोग से मशीन को काटने के प्रयास बड़ी सफाई से किया।बदमाश कितने चैकन्ने थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि सड़क मार्ग से जब भी कोई भारी वाहन गुजरता तब बदमाश कटर चलाते जिससे वाहन के शोर में कटर की आवाज सुनाई न दे। बदमाशों की इतनी सावधानी भी उस वक्त काम नहीं आई जब बैंक शाखा के ठीक सामने अपने भवन की प्रथम मंजिल पर सो रहे व्यवसायी शरद बिश्नोई की नींद खुल गई और वे उठकर बाहर निकले। जिन्हें देखकर बदमाश भाग निकले।
                                    धनगांव थाना प्रभारी विजय वर्मा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खि‍लाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच की जा रही है।
                                     बैंक शाखा प्रबंधक कुलदीप शर्मा, ने मौके पर मुआयना कर बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को खंगाला। जिसमें अज्ञात नकाबपोश बदमाश दिख रहे हैं।कुलदीप शर्मा ने बताया कि नई तकनीक व ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी वारदात होने से बच गई। प्रबंधक ने बताया कि एटीएम मशीन 24 घंटे सतत चलती है तथा मशीनों में करेंसी भरने का कार्य वेंडर करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button