प्रदेश

ममेरे भाई ने नाबालिक युवती से दुष्कर्म कर गर्भवजी बनाया: आरोपी  गिरफतार

 मयंक शर्मा

खंडवा  १४ जून ;अभी तक; 15 वर्षीय नाबलिक युवती के गर्भवती हाने पर परिजनो की पूछताछ मे पता चला के े ब्लैकमेल कर आरोपी छह माह तक उसका यौन शोषण करता रहा।

                                पुनासा चैकी प्रभारी सुषा परते के बताया कि आरोपी पीडिता का ममेरा भाई है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय मं पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। उन्होने कहा कि पीड़िता के प्रसव को लेकर कानूनी विशेषज्ञों और डॉक्टर्स से सलाह ली जाएगी।

घटना खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र की है। एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक दुर्गेश पिता तेरसिंह निवासी छोटी अंजनिया  के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट  धमकी देने सहित  अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

                            थाना प्रभारी ने  कहा कि पीड़िता ने दर्ज शिकायत में  बताया कि आरोपी उनका परिचित है। जब वह ं नहा रहा थी तो उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। उसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। वह धमकाता था कि मोबाइल में उसका आपत्तिजनक वीडियो है। उसका कहा नहीं माना तो वह सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर देगा। यही नहीं, पीड़िता के उसके  छोटे भाई की हत्या की भी धमकी दी ।
                             पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि वह बदनामी से तो नहीं लेकिन 11 साल के छोटे भाई की हत्या की धमकी से डर गई थी। दुर्गेश ने धमकाया था कि यदि, किसी के सामने मुंह खोला तो मैं तेरे भाई को बाइक पर बैठाकर लेकर जाऊंगा। उसे मारकर नाले में फेंक दूंगा और गांव वालों को बोल दूंगा कि वह गिर गया। इसीलिए मैं शोषण सहती रही। गर्भवती होने पर दुर्गेश को मैंने बताया तो वह बोलने लगा कि, तू आत्महत्या कर ले।
                      पीडिता ने  कहा कि ं यदि वह उसका कहा नहीं मानती तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बदनाम कर देता। वह बार-बार कई  माह तक दुष्कर्म करता रहा। जिससे मैं गर्भवती हो गई। फिलहाल, आठ माह का गर्भ हो गया है। मुझे भी समझ नहीं आया जब माता-पिता को मेरा पेट बड़ा दिखाई दिया तो वह मुझसे पूछने लगे। फिर मैंने दुर्गेश की करतूत उजागर की। ,

 

Related Articles

Back to top button