महावीर इंटरनेशनल द्वारा  श्री कुबेर मंदिर परिसर में  किया गया पौधारोपण

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ७ जून ;अभी तक;  पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा श्री शिवसिंह संजय राकेश चौधरी (चौधरी परिवार) द्वारा श्री कुबेर जी के मंदिर परिसर, खिलचीपूरा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
                              संस्था के रतलाम – नीमच के जोन चेयरमैन राकेश जैन ने पर्यावरण के संरक्षण हेतु मूल जानकारी प्रदान की कि पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जीवन प्रदान करता है क्योंकि ये ऑक्सीजन उत्पादन, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और बारिश का स्रोत है। प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है जिसका हमें आभारी होना चाहिये तथा इसको सम्मान देने के साथ ही मानवता की भलाई के लिये संरक्षित करना चाहिये।
                                  इस अवसर पर इस अवसर पर जॉन पर्यावरण प्रोजेक्ट कन्वीनर पवन सोनी, पूर्व अध्यक्ष विपिन कोठीफोड़ा, अध्यक्ष सुनील मित्तल, उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सचिव सीए आयुष जैन, कोषाध्यक्ष पी.सी. कुमावत, सह सचिव प्रतीक पोखरना, प्रवक्ता ऋषभ फाफ़रिया, कार्यकारिणी सदस्य अनिल बाफना, अरविंद कुदार, अखिलेश धींग, विशाल चौधरी, लोकेन्द्र फाफरिया, नवीन छिंगावत, संजय गर्ग, विकास गोदावत, यश चौधरी, विजय ओसवाल, कमलेश पाटनी उपस्थित थे।