प्रदेश

भारतीय जैन संगठना का दिवाली मिलन समारोह संपन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १५ नवंबर ;अभी तक;   भारतीय जैन संगठना का दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष साक्षी जैन ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सदस्यों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष साक्षी जैन ने बताया कि गरबा प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सम्मिलित होने वाली सदस्याओं को विभिन्न अवार्ड भी दिये गये जिसमें प्रतीक्षा जैन, रानी जैन, निरागी जैन तथा नेहा जैन को बेस्ट एंटरटेनमेंट का अवार्ड दिया गया । सीमा पोरवाल, रानी दोषी, संध्या जैन, राखी जैन को बेस्ट ड्रेस अप का अवार्ड दिया गया। भारती जैन सरिता जैन सपना जैन रीना जैन को एनर्जेटिक गरबे का अवार्ड दिया गया। अमिता  मुरडिया और शीतल कर्णावत को बेस्ट गरबा ड्रेस अप का अवार्ड दिया गया। गरबे की निर्णायक मिताली भिंडवाल थी।
                                   ओपन गरबे में गरबा क्वीन प्रज्ञा दोषी को चुना गया तथा बेस्ट एनर्जेटिक परफॉर्मेंस में रश्मि जेतावत चुनी गई तथा बेस्ट एक्सप्रेशन क्वीन में आशा श्रीमाल  को चुना गया तथा बेस्ट आउटफिट में अस्मिता पोरवाल किरण रावका और वंशिका जैन विनर रही कार्यक्रम में संचालन शशि मारू और सुनीता  खाबिया ने किया तथा आभार शिखा दुग्गड़ ने माना मंगलाचरण पूजा दुग्गड़ ने किया तथा तंबोला शिल्पा धींग और निधि गोधा ने खिलाया। कार्यक्रम में शशि मारू, हेमा हिंगड, रश्मि सिंघई, रेखा रातडिया, अंगूरबाला पितलिया, सुनीता बंडी, अल्का सिपानी, सीमा पोरवाल, नेहा संचेती, मेघा पोरवाल, रश्मि जेतावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button