प्रदेश

आप प्रत्याशी पर बगैर अनुमति सभा करने पर मामला दर्ज 

रवीन्द्र व्यास

छतरपुर  १८ अक्टूबर ;अभी तक;  छतरपुर के एक निजी  होटल में बगैर  अनुमति के  सभा करने पर आप प्रत्यासी पर मामला दर्ज किया गया है |

                              आम आदमी पार्टी के छतरपुर विधानसभा उम्मीदवार  भागीरथ पटेल , बगैर  अनुमति के होटल तुलसा इन में आम सभा को संबोधित किया जा रहा था | जिसकी शिकायत किसी शख्स ने सी विजन पर कर दी जिसके बाद एफ एस टी  टीम  होटल पहुँची |  टीम ने अपनी  जांच में पाया कि   बगैर अनुमति के सभा की गई जिस पर आम आदमी पार्टी  प्रत्याशी भागीरथ पटेल और होटल संचालक दिलीप शर्मा के खिलाफ मामला  दर्ज किया गया है | 

                                    लाइन टीआई कमलेश साहू ने बताया की आज ऍफ़ एस  टी टीम ने थाने में आकर सुचना दी थी कि मंगलवार को एक होटल में एक राजनैतिक पार्टी के उम्मीदवार हैं ,विधायक के  विधान सभा क्षेत्र से < बगैर अनुमति एक सभा आयोजित किये थे , जिसके विरुद्ध अपराध दर्ज किया है कार्यवाही की जायगी | इसमें जो भी लोग सम्मलित थे उनपर कार्यवाही होगी | 


Related Articles

Back to top button