श्री उत्तरमुखी बालाजी मंदिर पर आयोजित भण्डारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ३० अप्रैल ;अभी तक;  श्री उत्तरमुखी बालाजी रामेश्वरम् महादेव मंदिर रामघाट मंदसौर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किये गये जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। आयोजन के दौरान भगवान का आकर्षक श्रृंगार भी किया व मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया गया।
                                      मंदिर समिति अध्यक्ष कमलेश सिसोदिया पार्षद ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिन संगीतमय सुंदरकांड में बड़ी संख्या भक्त उपस्थित हुए। सुंदरकांड के दौरान सुमधुर भजनों पर उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने नृत्य किया। द्वितीय दिवस सायंकाल श्री उत्तरमुखी बालाजी रामेश्वर महादेव मंदिर में ढोल ढमाकों के साथ महाआरती हुई। महाआरती पश्चात् उपस्थित अतिथिगण ने कन्या पूजन किया उसके पश्चात् महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर की युवा समिति की ओर से भक्तों के लिये केरी के पानी की व्यवस्था रखी गई जिसका सभी ने लाभ लिया।
                                       इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक विपिन जैन, नपाध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता चावला, रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष प्रीतेश चावला, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा आर्य, भाजपा नेता धीरज पाटीदार, नपा सभापति दीपमाला रामेश्वर मकवाना, पार्षद गोवर्धन कुमावत, रेखा राजेश सोनी, दीपक गाजवा, आशीष गोड़, राकेश भावसार, विश्व हिन्दू परिषद के कन्हैयालाल सोनगरा, सामाजिक समरसता मंच के विनोद मेहता, विनय दुबेला,  राजेन्द्र चाष्टा, अशोक पालीवाल, सुभाष गुप्ता, बंशीलाल टांक, विकास दशोरा, विशाल व्यास, गौरव सोनी सहित बड़ी संख्या में धाार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं श्री उत्तरमुखी बालाजी के बड़ी संख्या भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर समिति के सदस्यों, युवा टीम व बालाजी भक्तों द्वारा दो दिवसीय आयोजन में तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जिनका कमलेश सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया।