प्रदेश

कांग्रेस ने महापौर का चुनाव हारे शहर के नेता अजय ओझा को जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) नियुक्त किया

मयंक शर्मा

खंडवा ७ जुलाई ;अभी तक; कांग्रेस राष्ट्रीय संगठन ने गुरुवार को 2014 में महापौर का चुनाव हारे शहर के नेता अजय ओझा को जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) नियुक्त किया है। वहीं संघ की पृष्ठभूमि के आरोप पर होल्ड किए गए जिलाध्यक्ष मनोज भरतकर को प्रदेश महासचिव बनाया है।

शहर अध्यक्ष डॉ.मुनीश मिश्रा के  नियुक्ति के बाद कांग्रेसं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर राष्ट्रीय संगठन ने गुरुवार को विराम लगा दिया। संगठन ने 2014 में महापौर का चुनाव हारे शहर के नेता अजय ओझा को जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) नियुक्त किया है।

विस चुनाव के पहले कांग्रेस ब्राह्मण वोटों को साधने का प्रयास करती दिख रही है। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2023 को शहर अध्यक्ष एससी के मोहन ढाक्से और जिलाध्यक्ष एसटी के मनोज भरतकर की नियुक्ति के साथ ही विरोध शुरू हो गया था। भरतकर पर संघ-भाजपा और ढाक्से पर ग्रामीण क्षेत्र से होने के आरोप लगे थे। इन नियुक्तियों का विरोध कांग्रेस नेता कुंदन मालवीय ने किया था।

इसके बाद 7 फरवरी 2023 को ढाक्से और भरतकर की नियुक्ति को होल्ड कर दिया था। कांग्रेस ने 18 मई को शहर अध्यक्ष डॉ. मिश्रा को बनाया था।

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राम वर्मा ने बताया के गुरूववार को नगर के केवलराम चैराहा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। भाजपा राज में आदिवासी भाईयों एवं बहनों पर अत्याचार बढते जा रहे हैं । प्रदेश के भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से इंसानियत शर्मसार है।पुतला  दहन में कांग्रेस नेतागण शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button