प्रदेश

ओरछा में एक 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

पुष्पेंद्र सिंह
निवाड़ी  6 अप्रैल ;अभी तक; जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन नगर ओरछा में शनिवार को एक 13 साल की मासूम के साथ दुराचार का मामला सामने आया है!
                              ओरछा पुलिस थाना टी आई जगत पाल सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में रामपाल पंडित 50के खिलाफ भादवि की धारा 376,506, एससी एक्ट और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है उन्होंने बताया  कि आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली उस लड़की को अपने घर मंदिर का प्रसाद लेने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया!
                              टीआई जगत पाल ने बताया कि पीड़िता के साथ वह घटना पिछले महीने के पहले सप्ताह में हुई लेकिन उस लड़की के अनपढ़ होने से  वह तारीख के बारे में नहीं बता पायी।  उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि घटना के बारे में किसी से कुछ भी कहा तो तुम्हें और तुम्हारे घर बालों को जान से मार देंगे इसलिए बालिका  दहशत में थी लेकिन उसके हाव भाव  देखकर उसके परिजनों ने स्नेह से पूछा, तब मामला सामने आया!
                                  टीआई ने बताया कि आरोपी ओरछा के मंदिर में भंडारा बनाने का काम करता है और ओरछा में किराये के एक मकान में अकेला रहता है।   उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ प्राथमिकी की जानकारी लगते ही वह ओरछा से भाग गया लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Related Articles

Back to top button