नक्षत्र वाहन मंडूक है  भारी वर्षा की संभावना

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ जुलाई ;अभी तक;  सावन शुक्ल पक्ष पुरुषोत्तम मास 18 जुलाई 2023 से प्रारंभ हो रहा है साथी पुक्ष्य नक्षत्र जो 15 दिन का रहता है वह 20 जुलाई से प्रारंभ होगा नक्षत्र वाहन मंडूक है। अतः भारी वर्षा की पूर्ण संभावना है। यह नक्षत्र 15 दिन का रहेगा ।4 अगस्त 2023 तक यह नक्षत्र प्रभाव सील रहेगा।
                                  जिला ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित शिव प्रकाश जोशी ने बताया कि मंदसौर नगर सहित पूरे मालवा प्रांत एवं मध्य प्रदेश में भारी वर्षा उक्त तारीख में होगी। उन्होंने कहा कि इसमें नदी ,नाले ,तालाब, झील, सरोवर और कुएं भरपूर प्रभावित होंगे तथा खरीफ की फसल श्रेष्ठ होगी। पुरुषोत्तम मास का प्रारंभ मंगलवार से है और पुष्य नक्षत्र मैं यह प्रारंभ होगा। अतः कई प्रांतों में राजनीतिक उथल-पुथल अधिक होगी। तेल ,तेल ,बाना, लहसुन, गेहूं ,मक्का ओर ज्वार में तेजी आएगी। चांदी, सोना ,पीतल और तांबा में तेजी रहेगी। यह तेजी भादवा तक रहेगी। भाद्वार के बाद धातुओं में मंदी आएगी। ।