धर्मधाम गीता भवन में रामनवमी पर भगवान श्री राम जन्म की दिव्य आरती  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ अप्रैल ;अभी तक;  धर्मधाम गीता भवन में श्रीराम नवमी व पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की जन्म दिव्य आरती बुधवार को दिन में 12 बजे सम्पन्न हुई।
                             धर्मधाम गीता भवन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज के मार्गदर्शन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राम नवमी की दिव्य आरती में श्रद्धालुजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर धर्मधाम गीता भवन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री जगदीश चौधरी, सचिव पं. अशोक त्रिपाठी, वरिष्ठ ट्रस्टी श्री बंशीलाल टांक के अलावा श्री ओम चौधरी, जयप्रकाश तिवारी, सत्यनारायण सोमानी, शुभेन्द्रसिंह, अभय कुमार, रामहित प्रजापति, सुरेश राऊत, रानू सहित अन्य महानुभाव ने भाग लिया। गीता भवन के पुजारी पं. अभिषेक शर्मा ने आरती, श्री राम स्तुति करवाई।
                             श्रद्धालु माता बहनों में प्रमुख रूप से श्रीमती विद्या राजेश उपाध्याय, अयोध्या बैरागी, श्रीमती कृष्णा बैरागी, श्रीमती उषा चौधरी, संतोषबाई, कंचनबाई पोरवाल, अंगूरबाला, पार्वती पोरवाल, नीलमबाई, कविता बाई, पार्वतीबाई, पुष्पा सोनी, शांतिबाई देवड़ा, हेमाकुंवर गेहलोत, शांतिबाई चंदेल, कौशल्याबाई पंवार आरती में भाग लिया तथा आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण के बाद श्री राम लला के जन्मोत्सव की बधाईयां भजन के रूप में गाई।
आभार प्रदर्शन ओम चौधरी ने माना।