प्रदेश

जैएसजी मेन ने मंदसौर से 48 किमी दूर बालोदिया गांव जाकर बच्चों को स्वेटर वितरित किये

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ दिसंबर ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मैन मंदसौर द्वारा जनसेवा प्रकल्प ‘‘कर्तव्य’’ के तहत मंदसौर से करीब 48 किलोमीटर दूर ग्राम बालोदिया में जरूरतमंद आदिवासी बच्चों को स्व. गजेन्द्रकुमार मेहता की स्मृति में हेमन्त मेहता परिवार के सहयोग से 47 स्कूली स्वेटर वितरित किये।
                                   इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया कि इस वर्ष ग्रुप द्वारा समाजसेवियों के सहयोग से निरंतर निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े बांटे जा रहे है। गु्रप द्वारा स्कूलों में स्वेटर बांटने के साथ ही सड़कों एवं झोपड़ियों में निवास कर रहे व्यक्तियों को कम्बल भी वितरित किये है। ग्रुप का एक ही कर्तव्य है कि कोई भी बच्चे या निर्धन व्यक्ति ठंड से ना जुझे। इसी संकल्प के साथ ग्रुंप द्वारा गर्म कपड़े वितरित किये जा रहे है। यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
                                मुख्य अतिथि समाजसेवी हेमन्त मेहता ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा सेवा के अनेक प्रकल्प इस वर्ष आयोजित किये गये है। ग्रुप द्वारा सामाजिक, रचनात्मक एवं सेवा के कार्यों में नगर में एक पहचान कायम की है। जैएसजी मेन द्वारा किये गये कार्यों से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेना चाहिए।
                                      ग्राम बालोदिया के सरपंच भेरूलाल दमामी ने कहा कि यह गांव राजस्थान की बार्डर पर है।  इस गांव में आदिवासी बच्चे है जो निर्धन है। सामाजिक संस्थाएं शहर व आसपास के क्षेत्र में ही सेवा कार्य करती है लेकिन शहर से काफी दूर इस गांव में आकर जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा सेवा का कार्य कर आदिवासी व मजदूर वर्ग के बच्चों का स्वेटर वितरित किये गये है। जो सराहनीय है।
                                       इस अवसर पर गांव के पंच रविन्द्रसिंह सिसौदिया, प्रजापालसिंह, ग्रुप के सचिव नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, बीओडी सदस्य अरूण जैन, अशोक कर्नावट, प्रदीप जैन, सुनील पामेचा, अभय भटेवरा, स्कूल के प्रधानाध्यापक रमेशचन्द्र मालवीय सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव नरेन्द्र चौधरी ने किया व आभार स्कूल के प्रधानाध्यापक रमेशचन्द्र मालवीय ने माना।

Related Articles

Back to top button