भाजपा की उल्टी गिनती का अभियान शुरू -डॉ अर्चना जायसवाल

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  १५ मई ;अभी तक; नगर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर जिले के कांग्रेस प्रभारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पाटीदार धर्मशाला में बताया कि कांग्रेस के तीर्थ बोलिया से भाजपा की उल्टी गिनती का अभियान शुरू हो गया है। देश की जनता को भाजपा से विश्वास उठ चुका है,सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी से कार्य करना है जो बड़े पद पर हैं वह पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारी लेकर कार्य करें,6 जून को माननीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का आगमन है। जिसमें बड़ी संख्या में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपस्थित होना है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया द्वारा बताया गया कि भाजपा की नौटंकी अब नहीं चलेगी, कर्नाटक की जीत के बाद हम मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे है सभी कार्यकर्ता मिलकर सहयोग करें।
                                 वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन जैन ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जनता आज भी याद करती है, साथ में कई लोगों ने भी अपने अपने विचार रखें, युवा कांग्रेस नेता अशोक भावसार द्वारा बताया गया कि डॉ अर्चना जायसवाल कार्यक्रम समारोह के बाद सुवासरा कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर सरपंच श्रीमती चैन कुवर मांगीलाल पाटीदार, अशोक भावसार, महेश पाटीदार महेंद्र मिश्रा सलीम भाई अफगानी, कांतिलाल यति, शांतिलाल पाटीदार, भरत कुमार जैन, विट्ठल  माहेश्वरी, सुरेश कुमार जी माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण  चौहान, के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 यह रहे उपस्थित-
श्रीमती अर्चना जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी, पूर्व मंत्री गरोठ विधानसभा पूर्व विधायक सुभाष कुमार सोजतिया ,जिला अध्यक्ष कमेटी विपिन कुमार जैन, जनपद अध्यक्ष विजय कुमार पाटीदार भानपुरा, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवकुमार भानपिया भानपुरा, शिक्षक काग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी एनडी वैष्णव वीरेंद्र कुमार हाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भानपुरा, भवानी शंकर धाकड़ ब्लॉक अध्यक्ष गरोठ, मेलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य रिंकेश रिंकेश मीणा प्रदेश कांग्रेश प्रदेश प्रतिनिधि मनजीतसिंह  टुटेजा, जनपद सदस्य मुकेश द्विवेदी, सेक्टर मंडलम के समस्त पदाधिकारी गण मंदसौर नगर पालिका प्नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी, मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ,शामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सोनू कमलेश जायसवाल, बाबूलाल पाटीदार, पूर्व सरपंच तुलसीराम प्रजापति आदि उपस्थित रहेl