अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ का प्रांतीय अधिवेशन रतलाम में हुआ 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २५ अप्रैल ;अभी तक;   अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ मध्यप्रदेश (भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध ) का प्रांतीय अधिवेशन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण काटजू नगर रतलाम में तीन सत्रों में  सम्पन्न हुआ
                                      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद श्री गुमानसिंह  डामोर,विधायक श्री चैतन्य कश्यप, मध्यप्रदेश असंगठित कामगार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ) श्री सुल्तानसिंह  शेखावत, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष ( राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ) श्री रमेशचन्द्र  शर्मा के मुख्य आतिथ्य थे,अध्यक्षता  अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार  पालीवाल ने की । कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री श्री मांगीलाल  पंडित ने किया ।
                                    भारतीय मजदूर संघ जिला मन्दसौर के अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल जामलिया, सहमंत्री गोपाल व्यास, कार्यकारिणी सदस्य भूपेश पाण्डे, विशेष आमंत्रित सदस्य व सेवानिवृत्त एव पेन्शनर नागरिक महासंघ नगर मन्दसौर के अध्यक्ष अशोक रामावत, विशेष आमन्त्रित सदस्य एवं सेवानिवृत्त एव पेन्शनर नागरिक महासंघ नगर मन्दसौर के नगर सचिव चन्द्रकान्त शर्मा ने भी अधिवेशन में भागीदारी की । इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर जी, व्यास, पूर्व विभाग प्रमुख श्री दिलीप  मेहता, व श्री चन्द्रशेखर  शर्मा, पूर्व जिला मंत्री रतलाम श्री श्याम मनोहर यादव भारतीय मजदूर संघ जिला रतलाम अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रांतीय महामंत्री श्री मांगीलाल जी पंडित ,  प्रांतीय अध्यक्ष श्री दिलीप गोलवलकर एवं भारतीय मजदूर संघ,तथा वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से भेंट की । सफलतम कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी व संगठनात्मक चर्चा की ।यह जानकारी कार्यकारिणी सदस्य भूपेश पाण्डे ने दी ।