आज खंडवा आएंगे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव, खंडवा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल भी रहेंगे साथ

मयंक शर्मा
खंडवा ९ अप्रैल ;अभी तक;  खंडवा संसदीय सीट से कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सनावद निवासी नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने नरेंद्र पटेल के नाम का सुझाव दिया था। टिकट फाइनल होने के बाद आज अरूण यादव जी 10 अप्रैल को खंडवा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को साथ लेकर खंडवा, बुरहानपुर, बड़वाह और बागली जिला देवास विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचेंगे। उनके साथ उनके छोटे भाई और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव भी साथ रहेंगे।
                                 जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि तय कार्यक्रम अनुसार अरूण यादव जी आज 10 अप्रैल को रात 8 बजे खंडवा पहुँचकर आनंद नगर स्थित स्वप्निल सकरगाये के नवीन प्रतिष्ठान शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे वहां से रात 9 बजे बुरहानपुर जाएंगे। रात्रि विश्राम बुरहानपुर में होगा। इसके बाद आगामी कार्यक्रम तय होगा।