आने वाले समय में हमें विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव का सामना करना है

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १८ मई ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंदसौर पर मंदसौर नगर पालिका के भाजपा पार्षद दल की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, प.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता एंव संगठन की दृष्टि से नगर पालिका मंदसौर भाजपा पार्षद दल प्रभारी पारस मावर, विजय अठवाल (जिला महामंत्री, भाजपा), पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला मंचासीन थे।
                                          भाजपा पार्षद दल की बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक प्रभारी पारस मावर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के समस्त पार्षद विगत सम्पन्न हुए नपा.चुनाव में भाजपा द्वारा मंदसौर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्प पत्र का अध्ययन कर वर्तमान समय में उस संकल्प पत्र के समस्त बिंदुओं पर कार्य करने की और अग्रसर रहे। आने वाले समय में हमें विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव का सामना करना है। इन चुनाव के पूर्व ही हमें अपने-अपने वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को पूर्ण करना चाहिए। साथ ही सभी पार्षदगण केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने-अपने वार्ड में रहने वाले व्यक्तियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। वर्तमान में सभी वार्डो में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, उसमें सहयोगात्मक भूमिका का निर्वहन करे और जनता को शिविर का लाभ दिलायें।
नपा. प्रभारी एंव भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल ने कहा की हम सब उपस्थित सभापति एंव पार्षद कडी मेहनत कर अपने-अपने क्षेत्रो से जीत कर आये है। मंदसौर नगरपालिका में पहली बार 29 पार्षद अपनी पार्टी के जीत कर आना हमारी संगठनात्मक पकड़ एंव जनता के मन में पार्टी के प्रति विश्वास का भाव प्रदर्शित करती है। सभापति और पार्षद का दायित्व निभाने के साथ-साथ आप सभी अपने-अपने मंडल के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित रखें। आपके क्षेत्र की जनता की अपेक्षा अनुरूप आप कार्य करते रहे।
भाजपा पार्षद दल की इस बैठक में मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने विगत आठ माह में किये गये विकास कार्यो का वृत्त दिया और आगामी समय में होने वाले विकास कार्यो की जानकारी देकर ये बताया की चुनाव के समय में मंदसौर शहर का घोषणा पत्र जो भाजपा द्वारा जारी किया गया था, हम सभी उस पर कार्य कर रहे है। कई बिन्दुओं पर कार्य पूर्णता की और है।
इस अवसर पर पार्षद जनों ने संगठनात्मक रूप से नियुक्त किये गये प्रभारीगणों के साथ अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की।
बैठक का संचालन भाजपा मंदसौर उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत ने किया एंव आभार मंदसौर दक्षिण अध्यक्ष अजय आसेरी ने माना।
भाजपा पार्षद दल की बैठक में नपा.सभापति गण निलेश जैन, निर्मला नरेश चंदवानी, सभापति प्रतिनिधि नरेन्द्र बंधवार, दीपमाला रामेश्वर मकवाना, रमेश सुरा, सभापति प्रतिनिधि अमन फरक्या, पार्षदगण सुनीता भावसार, पार्षद प्रतिनिधि संजय गोयल, शाहिद मेव, पार्षद प्रतिनिधि विनय दुबेला, रेखा राजेश सोनी, पार्षद प्रतिनिधि युसुफ गौरी, माया निलमचन्द्र भावसार, भावना जयप्रकाश पमनानी, कमलेश सिसोदिया, प्रतिभा विक्रम भैरवे, गोरधनलाल कुमावत, दीपक गाजवा, गरिमा भाटी, मंजु अनिल मालवीय उपस्थित थे।