आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं की हडताल लगातार जारी, अनोखे अंदाज मे कर रही प्रदर्शन

दीपक शर्मा

पन्ना १३ अप्रैल ;अभी तक; अपनी मांगो को लेकर पूरे प्रदेश में आशा-ऊषा, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है तथा सरकार से मानदेय बढाने सहित अन्य प्रमुख मांगो को मानने के संबंध में विगत 15 मार्च से उनकी हडताल जारी है।

                                      पन्ना जिले में भी आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं की हडताल चल रही है। जिला चिकित्सालय के सामने स्थित शंकर जी मंदिर के सामने प्रतिदिन आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। आज उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा गले मे फंदा डालकर प्रदर्शन किया गया तथा सरकार से मांग की गई की हमारी मांगे तत्काल पूर्ण की जाये। ज्ञात हो कि वर्तमान समय मे आशा कार्यकर्ताओं को मात्र दो हजार की राशि तथा सुपर वाईजरो को दस हजार रूपये की राशि मानदेय के रूप मे दी जाती है। जिसमें परिवार चलाना बडा ही कठिन है। उक्त मांग को लेकर आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। उसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगो पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जबकी दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं की हडताल के चलतें महिलाओं की मौते भी हो रही है। क्योकि गरीब महिलाओं को दूरस्थ क्षेत्रो से आशा कार्यकर्ता ही प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल तथा स्वास्थ केन्द्रो मे लाती थी, जिससे महिलाओं का आसानी से प्रसव हो जाता था। पन्ना जिले मे अभी दो दिन पूर्व जिला अस्पताल न आने के चलते हंसी बाई पति जगत आदिवासी निवासी सुनहरा की मौत हो गई। इसी प्रकार दहलान चौकी में हार बाई आदिवासी की भी मौत हो चुकी है। इस प्रकार से प्रसव पीडित महिलाओं की मौत आशा कार्यकर्ताओं की हडताल के चलते भी हो रही है। आंगे देखना है कि सरकार द्वारा कब तक उनकी मांगो को पूरा किया जाता है।