इन्फ्लुएंजा, निमोनिया, माईकोप्लाजमा आदि बीमारियों की सुरक्षा हेतु दिए निर्देश

मयंक शर्मा

खण्डवा एक दिसंबर ;अभी तक;    विगत सप्ताहों में चीन में बच्चों में श्वसन की बीमारी के प्रकरणों में मीडिया रिपोर्टों व्दारा बढोतरी दर्ज हुई है। वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के अनुसार श्वसन संबंधी बीमारियों में वृध्दि मुख्य रूप से बच्चों में हो रहीं है।
                                     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि यह इन्फ्लुएंजा, निमोनिया, माईकोप्लाजमा, SARS-Cov-2  आदि सामान्य कारणों से होता है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध जानकारी से पता चलता है, कि वर्तमान में चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं में अपेक्षित मानव संसाधन, अस्पताल के बिस्तर, जांच एवं परीक्षण, दवा एवं कंज्युमेबल्स के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में संक्रमण नियंत्रण की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।