कलेक्टर ने पदभार सम्हालते ही लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मोहम्मद सईद
शहडोल 16 मार्च ; अभी तक ; कलेक्टर तरुण भटनागर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया तथा विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।  कलेक्टर तरुण भटनागर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय में बनाए गए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
                           नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के चारो ओर बैरिकेटिंग की व्यवस्था मजबूती के साथ रहे व अपूर्ण कार्य की जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करे।
                          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आब्जर्वर के बैठने की व्यवस्था, आवागमन की व्यवस्था, वाहन खड़े होने की व्यवस्था, ईवीएम मशीनों के रख रखाव सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा विधानसभावार निर्वाचन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की।
                              निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, श्रीमती एंटोनियो एक्का, निर्वाचन सुपरवाइजर  संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।