कांग्रेस पार्टी के तीन पदाधिकारी भाजपा मे शामिल

दीपक शर्मा

पन्ना १३ मार्च ;अभी तक; कांग्रेस पार्टी के तीन पदाधिकारीयो के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। जिसमे जिला कांग्रेस के महामंत्री रविन्द्र शुक्ला, पार्टी के कोषाध्यक्ष मनोज केशरवानी तथा गुनौर जनपद के उपाध्यक्ष परमानन्द शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

उक्त तीनो पदाधिकारीयो को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।