काकडा  से तेल,  बनाने वाली संदीप एग्रो इंडस्ट्रीज कंपनी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

मयंक शर्मा

खंडवा  १० जनवरी ;अभी तक;  काकडा  से तेल,  बनाने वाली संदीप एग्रो इंडस्ट्रीज कंपनी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़ित मजदूर का मशीन चलाने के दौरान पैर चपेट में आ गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों को आधा पैर काटना पड़ गया।

पुलिस ने मशीनरी के संबंध में उपेक्षापूर्ण आचरण सहित व्यक्तिगत सुरक्षा की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला छैगांवमाखन क्षेत्र का है, घटना 11 दिसंबर 2023 की है। पीड़ित मजदूर ने अस्पताल से लौटने के बाद पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित मजदूर शिवम अटूट निवासी अहमदपुर खैगांव का है।