कुसुम मारू अध्यक्ष ,रीना चोपड़ा उपाध्यक्ष, सपना मारू सचिव मनोनीत

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २ अप्रैल ;अभी तक;  आगामी चातुर्मास की पूर्व जनकपूरा मूल बहू मंडल की मनवार पर बैठक हुई। इसमें मूल बहू मंडल अध्यक्ष पद पर कुसुम मारु, उपाध्यक्ष पद पर रीना चोपड़ा एवं सचिव पद पर सपना मारू को मनोनीत किया। इसके अलावा मार्गदर्शिका मंडल में बिंदिया मारु, शिखा दुग्गड़, संरक्षक प्रीति दुग्गड, संस्थापक शशि मारू, कोषाध्यक्ष विभा मालू, प्रवक्ता निशा मुरडिया, सांस्कृतिक मंत्री प्रियंका(गौरव किराना), संगठन मंत्री नेहा मारु, प्रचार मंत्री अंशु चौरडिया को मनाया गया है।

                            इसके अलावा कार्यकारिणी में दिप्ती पोरवाल, पूजा मारु, निधी मुरडिया, सोनम कडावत, सोहिता नाहर, श्रद्धा जैन, दिव्या कांकरिया, प्रिया गांधी, टीना परिहार, अंकीता राका, अल्का खटोड, आर्ची मुरडिया को लिया गया है। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि मारू द्वारा नए कार्यकाल के सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई और पूर्व अध्यक्ष शिखा के बेहतरीन कार्यकाल के लिए बधाई दी। नव मनोनीत अध्यक्ष मारू ने बताया कि आगामी चातुर्मास सहित वर्षभर मूल बहू मंडल द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।