खेतिहर मजदूर के दोनों मासूम बेटों की नदी में डूबने से मौत

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 24 मार्च!  २४ मार्च ;अभी तक; रविवार को जिले के लार में एक खेतिहर मजदूर के दोनों मासूम बेटों की नदी में डूबने से मौत हो गयी ! होली के मौक़े पर विशन सपरे के परिवार में अंधेरा छा गया!
                               जतारा पुलिस थाना टी आई अरविन्द सिंह दांगी ने बताया कि लार के रहने बाले विशन अपनी पत्नी के साथ बटाई पर खेतों में फसल काट रहे थे और उनके दोनों बेटे देवेंद्र 5और रोहन 8साल वहीं पास  में खेल रहे थे और उन्होंने बताया कि दोनों भाई खेलते हुए कब नदी में पहुंच गए पता ही नहीं चला, निरीक्षक अरविन्द सिंह ने बताया कि काफ़ी देर तक दोनों बच्चों के वहाँ नज़र नहीं आने से  उन्हें खोजने के दौरान दोनों के शव नदी में तैरते पाए गए!
                            टीआई ने बताया कि दोनों को नदी से निकाल कर तत्काल जतारा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!
                               जिला मुख्यालय से करीब 30किलोमीटर दूर लार के समीप उर नदी निकलती है जिसमें दोनों बच्चे  खेलते हुए डूब गए और अपनी जान गवाँ बैठे!टीआई ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में थाने में मर्ग कायम किया गया है!