गरोठ व मेलखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का मण्डलम सेक्टर व बीएलए प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ,  गरोठ २८ अप्रैल ;अभी तक;  गरोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम चचावदा पठारी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष सोजतिया की उपस्थिति में उज्जैन संभाग प्रभारी यशवंत अग्निहोत्री एवं आगर जिले के प्रशिक्षण प्रभारी संतोष सोनी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के मंडलम, सेक्टर, बीएलए, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। जिसमें आगामी चुनाव हेतु बूथ लेवल पर कार्य योजना के बारे में सभी उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जानकारी दी गई एवं एक संक्षिप्त कार्यशाला भी इस संबंध में रखी गई।

                           जिसमें आगर जिला प्रभारी संतोष कुमार सोनी द्वारा बिंदुवार संपूर्ण कार्यक्रम एवं उसमें कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष सोजतिया सोजतिया द्वारा सोशल मीडिया के महत्व को भी बताया गया। कई महत्वपूर्ण जानकारियां इस दौरान दी। उज्जैन संभाग प्रभारी यशवंत अग्निहोत्री द्वारा मंडलम एवं सेक्टर के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। आयोजित कार्यक्रम में मंच पर श्री सोजतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, मनजीत सिंह टुटेजा, श्री अग्निहोत्री, श्री सोनी, जिला पंचायत सदस्य गण रिंकेश डबकरा, रामेश्वर रावत, जनपद पंचायत भानपुरा अध्यक्ष विजय पाटीदार, नगर परिषद भानपुरा अध्यक्ष विनोद शिव भानपिया, ब्लॉक अध्यक्ष गरोठ भवानीशंकर धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष मेलखेड़ा करण सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भानपुरा वीरेंद्र सिंह हाडा, सुंदरलाल पाटीदार, शरीफ मुल्तानी आदि मंचासीन थे। आयोजित कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे मंडलम, सेक्टर, बी एल ए पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्रा द्वारा किया गया।