गार्ड ने लाईसेन्सी बंदूक से गोलीमार कर की आत्महत्या

दीपक शर्मा

पन्ना ११ अप्रैल ;अभी तक; गुनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खलपुरा में अरविंद सिंह पिता गंभीर सिंह उम्र 45 वर्ष के द्वारा खुद की लाईसेन्सी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अरविन्द सिंह अमानगंज जिला सहकारी बैंक में गार्ड की नौकरी करता था। उसके द्वारा क्यो खुद को गोली मारी यह अभी स्पष्ट नही है, उसके द्वारा अपने खेत मे जा कर लाईसेन्सी बंदूक से गोलीमारी है। जिसकी सूचना परिजनो द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आखिर गार्ड द्वारा गोली मारकर क्यो आत्म हत्या की गई है।