ग्राम उडकी मे किसान दिवस का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा

पन्ना २९ दिसंबर ;अभी तक; लोक कल्याण भूमिका समिति द्वारा ग्राम ऊड़की में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला किसान स्वास्थ्य सहायता समूह, सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर पी एन त्रिपाठी एवं रिलायंस फाउंडेशन के नीरज कुशवाहा, एवं लोक कल्याण भूमिका समिति की अध्यक्ष सुश्री रेखा कुशवाहा नरेंद्र शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यनारायण पटेल, एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ पी एन त्रिपाठी ने कृषि की नई तकनीकी के बारे में जानकारी दी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर जायसवाल एवं बगोड़ा, आर पी सिंह, ने कृषि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।

रिलायंस फाउंडेशन से नीरज कुशवाहा एवं प्रदीप तिवारी द्वारा धीरूभाई अंबानी के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष किसान दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमें किसानों के लिए कृषि की नई तकनीकी महिला सशक्तिकरण जैसे कार्य किए जाते हैं, रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पन्ना जिले में किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। जलवायु परिवर्तन एवं गंदे जल वन का समुचित प्रबंधन, पोषण वाटिका एवं पोषण विषय पर विभिन्न कार्यक्रम पर किए गए रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, एवं पोषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को आजीविका संवर्धन के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा महिला प्रतिभागियों द्वारा एवं क्लाइमेट चैंपियन को सम्मानित किया गया एवं पुरस्कार वितरण किए गए। उक्त कार्यक्रम में लोक कल्याण भूमिका समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।