ग्राम गडोखर मे बूथ विजय संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा

पन्ना २४ मई ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी मंडल अमानगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम गड़ोखर में सेक्टर का बूथ विजय संकल्प अभियान संपन्न हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यकर्ताओ के बीच सहभोज का कार्यक्रम हुआ,

                                कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जयप्रकाश चतुर्वेदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजना एवं विकास कार्यों के बारे में बताया एवं अपने अपने बूथ को मजबूत करने को कहा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, दशरथ गुप्ता, प्रदीप अवस्थी, रामलाल लखेरा, शंकर लेंगेर,े राम बहोरी राजपूत, रणमत सिंह परमार, इंद्रपाल सिंह, आनंद सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार प्यासी, अशोक मिश्रा, सुरेश रेले, दीपेंद्र चौबे, संदीप चौबे, रामेश्वरी कोरी कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदीप अवस्थी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परमार छोटे राजा द्वारा किया गया।