ग्राम पंचायत तारा में मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

दीपक शर्मा

पन्ना १६ अप्रैल ;अभी तक; भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की 132 वी जयंती का कार्यक्रम ग्राम पंचायत तारा में आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जाटव उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि बसंत कोरी, अमृतलाल बाल्मिक रहे बाबा साहब की झांकी पंचायत तारा में घुमाई गई। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

                                 इस दौरान श्री जाटव द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया और उन्होंने कहा कि हम सब को बाबा साहब के सिद्धांत पर चलना है, शिक्षित बनना ह,ै संगठित होना है, और अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करना है। आप लोगों को जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं आप सभी का सहयोग करूंगा। कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह कुशवाहा सरपंच, पुष्पेंद्र अहिरवार, देवी प्रसाद अहिरवार, सचिन अहिरवार, अरविंद अहिरवार, ओम प्रकाश अहिरवार, राजपाल अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, परसोत्तम अहिरवार, अनुराग अहिरवार, रवि अहिरवार, विकास अहिरवार, अनिल अहिरवार, पुष्पेंद्र कुशवाहा मौर्य, बृजेंद्र अहिरवार, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि।