जतारा में मेडिकल ऑफिसर सुरेश शर्मा 60 ने आज कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या की

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 30 दिसंबर ;अभी तक; जिला मुख्यालय से 40किलोमीटर दूर जतारा में एक मेडिकल ऑफिसर सुरेश शर्मा60 ने शनिवार को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली!
                                         जतारा पुलिस थाना के नगरनिरिक्षक अरविन्द सिंह दांगी ने बताया की सीनियर डॉक्टर सुरेश शर्मा 60मृत अवस्था में अपने सरकारी आवास में पाए गए उनके शव के पास ही उनकी लायसेंस धारी बंदूक 315भी मौक़े से बरामद हुई!टीआई दांगी ने बताया कि उन्होंने उसी बंदूक से अपने आप को गोली मार ली, लेकिन  मौक़े से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है घटना के बक्त वे अकेले थे उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं जो स्कूल गयी थीं! उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है!टीकमगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ)शोभाराम रोशन ने बताया कि पिछले 15साल से वे जतारा स्वाथ्य केंद्र में ही पदस्थ थे औरपत्नी के अलावा उनके परिवार में कोई नहीं था वे निःसंतान थे!
                                टीआई अरविन्द सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मर्ग कायम करकेघटना की  जाँच की जा रही हैं!