जब तक इस पद पर हूं, न स्वयं टिकट मांगूगा, न अपने परिवार की सिफारीश करूंगा – श्री तोमर

महावीर अग्रवाल

मंदसौर। 27 अप्रैल ;अभी तक;  गुरूवार को नवनियुक्त शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडव्होकेट डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर एवं कार्यकारी अध्यक्ष अंबालाल हिंगोरिया, अहमद सलीम खान ने एक गरिमामय कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, जिला संगठन प्रभारी राजेश रधुवंशी, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, नवकृष्ण पाटिल, परशुराम सिसोदिया,महेन्द्रसिंह गुर्जर,दीपकसिंह चौहान,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपल संचेती,रविन्द्रसिंह रांका,इस्माईल मेव आदि वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया।

                               पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पूर्व शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं दोनों कार्यकारी अध्यक्षों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके पश्चा्त प्रातः 11 बजे श्री तोमर एवं श्री हिंगोरिया,  श्री खान ने पदभार ग्रहण किया। पदभार के बाद श्री तोमर एवं दोनो कार्यकारी अध्यक्षों ने निवृतमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मो हनीफ शेख का शॉल श्रीफल और सांफा बांधकर सफलतम 12 वर्षा के कार्यकाल के लिए धन्यवाद प्रेषित कर सम्मान किया।
इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए निवृतमान शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मो हनीफ शेख ने कहा कि मुझे कांग्रेस ने बहुत सम्मान दिया। 12 वर्षो तक इस पद दायित्व सौंपे रखा। आज मैं जो भी हूँ कांग्रेस की वजह से हूं। सभी कांग्रेसजन एकजुटता के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लें।
नवनियुक्त शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि निष्ठावान, सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा, कार्यकर्ताओ की लडाई पूरे दम खम के साथ लडी जायेगी। मैं घोषणा करता हूं कि जब तक इस पद पर हूं तब तक न तो स्वयं किसी भी लोकतांत्रिक चुनाव के लिये टिकट मांगूगा और ना ही किसी टिकिट के लिए अपने किसी भी परिवार जन की सिफारिश करूंगा। 24 घंटे 365 दिन आम आदमी और कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए उपलब्ध रहूंगा। प्रतिदिन सुबह और शाम को कार्यकर्ताओं के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे भेंट कर चर्चा करूंगा और अन्य आमजनों को भी कांग्रेस विचारधारा से जोडने के प्रयास किये जायेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि शहर ब्लॉक कांग्रेस के साथ जिला कांग्रेस हर कदम साथ खडी है। तन, मन और धन से जिला कांग्रेस द्वारा शहर ब्लॉक का पूरा साथ एवं सहयोग दिया जायेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि यह समय चुनौतिपूर्ण है, जिसे हमें एकजुटता के साथ सामना करना है। सभी एक रहेंगे तभी विजय के पथ पर अग्रसर हो पायेंगे।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूती के लिये कार्य किया जायेगा। शहर ब्लॉक अध्यक्ष एवं दोनों कार्यकारी अध्यक्ष अपने दायित्व को जिम्मेदारी के साथ निभायें।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि तपस्या का फल सदैव मिलता हे। इसका उदाहरण आज हमें देखने को मिला। लम्बे समय से बिना किसी स्वार्थ के साथ कांग्रेस की सेवा कर रहे राधवेन्द्रसिंह को आज पार्टी ने बडी जिम्मेदारी दी है मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।
नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने कहा कि तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया लेकिन अब समय आराम से बैठने का नहीं है हमें घर घर गली – गली में जाकर कांग्रेस की आगामी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अम्बालाल हिंगोरिया एवं अहमद सलीम खान दोनों ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास हम पर जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उनका हम बखूबी निर्वहन करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपल संचेती ने कहा कि महिला कांग्रेस शहर ब्लॉक कांग्रेस के साथ हर कार्यक्रम में भागीदारी करेंगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।
इस अवसर पर परशुराम सिसौदिया,महेन्द्रसिंह गुर्जर, दिपक सिंह चौहान, रविन्द्रसिंह रांका, आरीफ बैग, अजय लोढा, निर्मल बसेर, वाहिद जैदी, ईस्माइल मेव, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर, सुनिता बण्डी,संदीप सलौद, सुरेश भाटी,पार्षद तरूण शर्मा, इष्टा भाचावत, घनश्याम चौहान, मनजीतसिह टुटेजा, विजय जैन, वर्षा सांखला, सरोजसिंह सिसौदिया,  रूखसार गौरी, लक्ष्मण मेघनानी, मो असगर, मो फारूख कुरैशी, सादिक गौरी, मनोज श्रीमाल, दुर्गाशंकर धाकड, सम्यक जैन चौधरी, संजय नाहर, रमेश ब्रिजवानी, घनश्याम लौहार, महेश मोदी, हाजी रशीद, जितेन्द्र सोपरा, राजीव गुलाटी,शैलेन्द्र कुमार जोशी, दशरथसिंह, रमेश सिंगार, पूनमचंद्र मावर, पंकज सतीदासानी, सुरेश कुमार कच्छारा, ओमप्रकाश माथुर सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मुकेश रत्नावत ने किया व अंत में आभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ प्रीतिपालसिंह राणा ने माना।
नई कार्यकारिणी जल्द होगी घोषित
नवनियुक्त शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री तोमर ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन की सहमति से पूर्व में बनी शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है अब जल्द ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नई शहर ब्लॉक कांर्ग्रेस कमेटी का गठन किया जायेंगा।
श्री तोमर ने किया पशुपतिनाथ महादेव का अभिषेक
नवनियुक्त शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री तोमर ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व प्रातः 9 बजे विश्वविख्यात भूतभावन भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान का सपरिवार अभिषेक किया इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अम्बालाल हिंगोरिया,पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी एवं  कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री का करें जोरदार स्वागत
नवनियुक्त शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष अम्बालाल हिंगोरिया, अहमद सलीम खान ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह जी आज 28 अप्रैल को मंदसौर में मन्दसौर विधानसभा के मंडलम,सेक्टर अध्यक्ष व बीएलए की बैठक लेंगे एवं उसके बाद समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर परिषद, सरपंच, जनपद पंचायत, जिला पंचायत के चुने गए सदस्यों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिसमें सभी कांग्रेस जन अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर बैठक को सफल बनावें एवं पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करें।