जल के अपव्यय से जीवन में सुख समृद्धि में कमी आती है-पं. विष्णु शर्मा

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २१ अप्रैल ;अभी तक;  श्री बैजनाथ धाम शिवना तट, श्री कल्याणगुरू व्यायाम शाला में चल रही श्री बेजनाथ महादेव श्री शिवमहापुराण कथा के द्वितीय दिवस कथा प्रवक्ता पं. श्री विष्णुजी शर्मा ने बैशाख माह में पानी का अपव्यय न करे क्योंकि जल है तो जीवन है। कई गांवों-शहरों में इस समय पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है पेयजल स्त्रोत सुख जाते है पशु-पक्षी पानी नहीं मिलने से अपना जीवन खो देते है। जल का व्यर्थ न बहाये इसके महत्व को समझे। जल के अपव्यय से जीवन में सुख समृद्धि में कमी आती है।
पं. श्री शर्मा ने कहा कि पानी की महानता का वर्णन वेदों में भी किया गया है. ऋग्वेद में जल पर विस्तार से बात रखी गई है। धन यश और वैभव की देवी महालक्ष्मी को जल अत्यंत प्यारा है. वे भगवान विष्णु के साथ क्षीर सागर में निवास करती है। पहला जीव भी जलचर माना जाता है. जल संरक्षण से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।  जिन घरों में नल से पानी बहता रहता है. ऐसे घरों से भगवान रुष्ट रहते हैं।
                              भक्ति धारण करने वाला कलयुग के प्रभाव से बचता है- पं. शर्मा ने कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो, वह भाग्यवान है। हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है जो भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है।
                               शिव सदैव प्रसन्न रहते है- भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए पं. शर्मा ने कहा कि भगवान शिव विनोदशील है। वह सदैव प्रसन्न रहते हैं मन स्थिति ऐसी हो कि परिस्थिति कभी प्रभावित नहीं करें। शिव की जीवन शैली में विरोधाभास भी प्रसन्न रहते हैं।
कथा प्रतिदिन दोप. 3 सायं 6 बजे तक श्री कल्याणगुरू व्यायाम शाला में चल रही है। जहां बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं।
द्वितीय दिवस पौथी पूजन में मांगीलाल सौलंकी चन्द्रपुरा, टीकमसिंह शक्तावत संजीत नाका, मंगला धनोतिया, रामचन्द्र बतमी, कन्हैयालाल बतमी, शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी, मनोज सौलंकी, गोवर्धन बतमी, प्रभुलाल बतमी, रामूलाल बतमी, राजूलाल बतमी, गोपाल बतमी, फकीरचन्द्र बतमी, कोमल बतमी, शांतिलाल बतमी, प्रेम कहार, मोहनलाल, राजेश परमार, विष्णु, दीपक, दिलीप,  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।