जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ४ मई ;अभी तक;  कृषि स्थाई समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा विकास, जिला मन्दसौर जिसमें समिति के अध्यक्ष श्री विजय मेहता द्वारा बताया कि रबी उपार्जन में कुचड़ोद समिति में चना भुगतान तथा अंत्रालिया समिति में सरसों भुगतान में रही समस्याओं का शीघ्रति शीघ्र निराकरण करवाकर भुगतान की कार्यवाही करें।
                          उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग, डॉ. मनीष इंगोले द्वारा नेशनल लाईव स्टॉक मिशन योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा योजना में बकरी पालन तथा कुक्कुट पालन में दिये जाने वाली अनुदान राशि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। बैठक में जिले को उन्नत कृषि जिला बनाना एवं अधिकतम आय अर्जन हेतु उद्यानिकी एवं पशुपालन को प्राथमिकता दीये जाने पर चर्चा की गई।
                             बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत वर्ष 2023-24 में क्रियान्वयन हेतु प्राप्त लक्ष्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में लक्ष्यों का आवंटन का अनुमोदन किया गया। बैठक में श्री रामेश्वर रावत, सदस्य, कृषि स्थाई समिति, श्री नंदकिशोर परमार, सांसद प्रतिनिधि, श्री राजेन्द्रसिंह कनेश, उपायुक्त सहकारिता संस्थायें, श्री एस.के. महाजन, सहायक संचालक, मत्स्य विभाग, श्री के. एस. सोलंकी, उप संचालक, उद्यान विभाग, डॉ. आनन्द कुमार बड़ोनिया, उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक ‘‘आत्मा’’, श्री पी.के. शर्मा, एम.पी. एग्रो तथा श्री मनीश नागौर, जिला विपणन अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी के मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापन उपरांत बैठक संपन्न घोषित की गई।