जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी प्रभावितों के खाते में नहीं पहुंची राशि

मयंक शर्मा

खंडवा.११ दिसंबर ;अभी तक;  जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी राहत राशि वितरण में तहसीलदार उलझे हुए हैं। तीन माह बाद भी शत प्रतिशत किसानों के खाते में राहत राशि का वितरण नहीं हो सकी है। ,

संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, ने बताया कि प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में तहसीलदारों ने अब तक 127 करोड़ रुपए से अधिक राहत राशि वितरण का दावौ किया है। प्रशासन ने तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि जिन किसानों के खाते में किसी कारण राशि नहीं पहुंची है, सत्यापन कर शेष राशि शासन के खाते में सरेंडर करें।

उल्लेखनीय है कि जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरण के लिए तहसीलदारों की डिमांड पर शासन ने 161 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि दी है। अक्टूबर से राहत राशि का वितरण शुरू हुआ। अभी तक पूरी तरह से वितरण नहीं हो सका है। जिला प्रशासन ने राहत राशि वितरण की समीक्षा के बाद निर्देश दिया है कि अब तक जिन किसानों के खाते में राहत राशि नहीं पहुंची है। ऐसे किसानों की जानकारी उपलब्ध कराएं। शेष किसानों के खाते में राहत राशि वितरण करें। इसके बाद शेष राहत राशि शासन के राहत कोष में सरेंडर करने की कार्रवाई करें। राहत राशि वितरण में खंडवा, पंधाना और पुनासा के तहसीलदार फिसड्डी रहे।