जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २० नवंबर ;अभी तक;  मंदसौर जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह प्रेम गार्डन पर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की तथा अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्र-छात्राओं को शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
                                    इस अवसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र ब्रिजवानी ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रथम बार दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया है जिसमें एसोसिएशन के सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे। इस तरह के आयोजन से संगठन में एकता का सृजन होता है। आपने आशा व्यक्त की कि आगे भी सभी एक दूसरे से संगठनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे।
                                        इस दौरान एसोसिऐशन की आगामी रूपरेखा केा लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में एसोसिऐशन उपाध्यक्ष अनिल सुराह, कोषाध्यक्ष लखन बड़ोलिया, महामंत्री अमित परमार, सदस्य विक्रम ब्रिजवानी, राकेश दुबे, विशाल शर्मा, विनोद ब्रिजवानी, मुकेश कनेसरिया, अखिलेश शर्मा, कुणाल कश्यप, मिन्टू झलोया, उमेश कुमावत, कल्पेन्द्र कुमावत, विशाल ब्रिजवानी, केतन प्रजापत, नीतिन शर्मा, हीरालाल कहार, विकास ब्रिजवानी, किशन कहार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लखन बड़ोलिया ने किया एवं आभार अनिल सुराह ने माना।