जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

दीपक शर्मा

पन्ना ६ अप्रैल ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पार्टी का स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय पन्ना में सम्पन्न हुआ।

कार्य क्रम में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र मिश्रा द्वारा पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण कर पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यपर्ण किया गया। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष रविराज यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 45 वर्ष पूर्व आज के ही दिन हुई थी। हमारे श्रद्धेय अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु ही भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ है। आज का दिन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आनंद का, उत्सव का, गौरव का दिवस है। हम अपनी स्थापना के साथ ही समाज में अन्त्योदय के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहे है। इसी कारण आम जनमानस का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि आज पार्टी अपने निष्ठावान, समर्पित, लगनशील व पराक्रमी कार्यकर्ताओं के कारण ही अपनी राजनैतिक यात्रा में निरंतर प्रगति कर रही है। आगामी समय में आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा व आभार महामंत्री राजकुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थिति रही।