जिला महिला कांग्रेस की कार्य कारणी घोषित

दीपक शर्मा

पन्ना २८ मार्च ;अभी तक; मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल की अनुमोदन उपरांत जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जीरा बाई पटेल ने जिला कार्य कारणी तथा ब्लाक अध्यक्षो की सूची जारी की हैं जिसमें श्रीमती रहिमा खातून ब्लाक अध्यक्ष पन्ना, चांदनी जाटव शहर कमेटी अध्यक्ष पन्ना, आशा यादव ब्लाक अध्यक्ष अजयगढ, आशा राजपूत ब्लाक अध्यक्ष धरमपुर, श्रीमती मालती पटेल ब्लाक अध्यक्ष गुनौर, श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र नगर, श्रीमती श्रद्धा दुबे ब्लाक अध्यक्ष अमानगंज, श्रीमती संजो शर्मा ब्लाक अध्यक्ष शाहनगर, श्रीमती चंदा बाई लोधी ब्लाक अध्यक्ष रैपुरा, श्रीमती प्रियंका राजे को ब्लाक अध्यक्ष सिमरिया घोषित किया गया है। इसी प्रकार जिले की कार्य कारणी घेषित की गई हैं जिसमें श्रीमती रजनी शर्मा, श्रीमती ज्योती पटेल, श्रीमती शांति बाई सेन, श्रीमती दीपम तिवारी, श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती भानकुमार परमार, श्रीमती गीता वंशकार को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।

                            इसी प्रकार महामंत्री पद पर श्रीमती मनीषा मरावी, श्रीमती पूनम मिश्रा, रमाकांती लोधी, मुन्नी विश्वकर्मा को बनाया गया है। मंत्री पद पर श्रीमती लल्ला बाई चौधरी, श्रीमती शाहजहां बेगम, सचिव पद पर श्रीमती सुनीता प्रजापति, श्रीमती सविता प्रजापति, श्रीमती अनीता कोरी को जिम्मेवारी सौपी गई है।