जेएसजी मंदसौर ग्रेटर संगिनी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ मई ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर ग्रेटर संगिनी का शपथ ग्रहण समारोह अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शपथ अधिकारी म.प्र रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने की और विशेष अतिथि इलेक्ट् वन प्रेसिडेंट राहुल चपरोत, रीजन सचिव मुकेश धोका, कोषाध्यक्ष हेमा दलाल, अंकित जैन, सौरभ  छाजेड़, म.प्र. रीजन के सहसचिव कमलेश कटारिया, गुरुकुल वर्कशॉप संयोजक प्रेमेन्द्र चोरड़िया, ग्रेटर अध्यक्ष अशोक झेलावत, ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष किरण कोठारी, कन्वैनर कांतिलाल संघवी, महेन्द्र जैन उपस्थित थे।
                  कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत गीत प्रस्तुत किया जिसमें संगीनी की अध्यक्ष अनीता धींग, पूर्व अध्यक्ष वंदना भटेवरा, सचिव श्रुती पालरेचा, कोषाध्यक्ष उषा पाटनी, कल्पना जैन नीता मेहता, नीता कटारिया और सरोज मोगरा आदि सदस्यों ने भाग लिया।
                     शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष अनीता धींग को प्रीतेश गादिया ने, सचिव श्रुति पालरेचा को मुकेश धोका ने, कोषाध्यक्ष उषा पाटनी को हेमा दलाल ने तथा नई सदस्याओं को अंकित जैन ने शपथ दिलाई।
                         में जेएसजी ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पहाड़िया, महावीर पाटनी, रमेश जैन, मुकेश धींग, लोकेन्द्र जैन, विनय धींग आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष अनीता विनय धींग ने दी.