जेएसजी मेन के स्वास्थ्य पखवाड़े का द्वितीय चरण ‘‘विशेष ध्यान शिविर’’ के साथ सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

  मन्दसौर २२ मई ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर  विशाल विशेष ध्यान शिविर योग शिविर योग गुरु श्री सुरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विशेष ध्यान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रुप परिवार व नगर के अन्य गणमान्य लगभग 200 से अधिक योग साधकों के द्वारा योग ध्यान किया गया।
                          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया ने जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा किए जा रहे निरंतर समाज सेवा प्रकल्प, जनसेवा प्रकल्प एवं स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प के कार्यों की प्रशंसा की गई व संजय जैन (श्वेता) एवं उनकी टीम को बधाई दी और इन सेवा  प्रकल्प को समय-समय पर निरंतर जारी रखने की श्री सिसोदिया द्वारा ग्रुप से अपील की गई।
                        जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन (श्वेता) द्वारा आगंतुक मुख्य अतिथि विधायक श्री सिसौदिया, योग गुरु श्री जैन एवं योग ध्यान साधकों का शब्दों के माध्यम से  स्वागत-अभिनंदन किया। ग्रुप अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि स्वास्थ्य पखवाड़े के द्वितीय चरण में दादा-दादी पार्क में 9 दिवसीय योग व एरोबिक्स शिविर का समापन विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान शिविर से हुआ। 9 दिवसीय इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य एवं साधक सम्मिलित होकर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित हुए।
                       प्रारंभ में सुक्ष्म क्रिया लोकेन्द्र जैन ने सम्पन्न कराई। इस अवसर पर ग्रुप संरक्षक श्री विजय सुराणा, ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा, झोन कॉर्डिनेटर कपिल भंडारी, जैन सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री नरेंद्र  मेहता, सीए दिनेश जैन, विजय दुग्गड, मुकेश खमेसरा, कनक पंचोली, शरद गांधी, सतीश लोढ़ा, सुरेंद्र रांका, कमल विनायका, उज्जवल मेहता, विशाल गोदावत, अशोक मारू, दीपक सकलेचा, अजीत बंडी, अजय पोरवाल, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, प्रवक्ता इंजी. अर्पित दोशी, बी.ओ.डी सदस्य अरुण जैन, संजय विक्रम, संजय दोशी, अशोक कर्णावट, वीरेंद्र कुदार, प्रवीण उकावत, गौरव मेहता, नितेश संघवी, पवन जैन एच.एम., शलभ मारू, मयंक गांधी, जाय भंडारी, सीए विकास भंडारी, जिनेंद्र उकावत, सुरेश कोठारी, अभय भटेवरा, संदीप बाफना, अनिल डांगी, मनीष पोरवाल, आनंदीलाल भंडारी, सुनील पाटनी, शैलेंद्र भंडारी, अशोक मारू, नानेश नगर, तेजमल गांधी, हैप्पी पाटनी, दिलीप कर्नावट, संजय जबरासा, अखिलेश जैन एडवोकेट आदि ग्रुप परिवार की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष संजय लोढ़ा ने किया आभार ग्रुप सचिव नरेंद्र चौधरी ने माना।