जैन सोश्यल ग्रुप मैन मंदसौर द्वारा ‘‘कर्तव्य‘‘ सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सीए दिनेश जैन का जन्मदिवस सेवा कार्य के साथ मनाया 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ दिसंबर ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मैन मंदसौर द्वारा इस वर्ष की थीम ‘‘कर्तव्य‘‘ प्रकल्प के अंतर्गत ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सीए दिनेश जैन का जन्मदिवस सेवा कार्य के साथ मनाते हुए ग्राम धमनार स्थित शासकीय सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास धमनार में ठंड की ठिठुरन से बचाव हेतु 51 कम्बल वितरित किये।
                               स्वागत उद्बोधन देते हुए जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप मैन मंदसौर द्वारा इस वर्ष की थीम ‘‘कर्तव्य‘‘ प्रकल्प के अंतर्गत निरंतर सेवा कार्य कर समाज के जरूरतमंदों के प्रति अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। अभी सर्दी में हमारा एक ही ‘कर्तव्य’ हैं कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सर्दी में ठंड में कंबल, स्वेटर के अभाव में ना रहे । इस संकल्प के तहत प्रकल्प किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज कम्बल वितरित किये।
                            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग गुरु श्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि  हम मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है। भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने दायित्वों से दूर होते जा रहे है। लेकिन समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं। इसी श्रेणी में जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता व उनकी टीम है जो निरंतर सेवा कार्यों का कीर्तिमान निर्मित करती जा रही है।
                                       सीए दिनेश जैन ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप मेंन मंदसौर परिवार सेवा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है जोकि नगर की अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए प्रेरणादायी है आज ग्रुप परिवार द्वारा मेरे जन्म दिवस के अवसर पर यह सेवा कर किया गया मैं  सौभाग्यशाली हूं कि मैं जैन सोशल ग्रुप में मंदसौर का सदस्य हूं हमारी संस्था सेवा के कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, उपाध्यक्ष कमलेश मारू सह सचिव गौरव सुराणा कोषाध्यक्ष कुशाल नाहर, सदस्य अरुण जैन, अशोक कर्णावत, संजय दोषी, श्रीमती सोरभ जैन, श्रीमती प्रीति जैन, धमनार केसरी बाबूलाल धाकड़, श्री राधेश्याम सहित छात्रावास अधीक्षक, सहायक अधीक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे। संचालन सतीश लोढ़ा ने किया। आभार कमलेश मारू ने माना।