डॉ. एच.एल. अनिजवाल, अतिरिक्त संचालक उज्जैन ने किया पी.जी. कॉलेज का भ्रमण

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २१ मार्च ;अभी तक;  राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में नेक की तैयारी, छात्रवृत्ति एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करने हेतु अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, उज्जैन डॉ. एच.एल. अनिजवाल ने पी.जी. कॉलेज, मंदसौर का दौरा किया।
                              इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर नलवाया ने अतिरिक्त संचालक उज्जैन डॉ. अनिजवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं उन्हें नेक मूल्यांकन, सीएम हेल्पलाइन एवं  छात्रवृत्ति के कार्यों को सुचारू रूप से पूर्ण कर सकें, तदर्थ मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कहा।
                              कार्यक्रम में अतिरिक्त संचालक, उज्जैन डॉ. अनिजवाल ने नेक विजिट हेतु की जा रही तैयारी की समीक्षा की एवं नेक क्राइटेरिया प्रभारियों को उचित निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त संचालक उज्जैन ने सीएम हेल्पलाइन एवं छात्रवृत्ति के प्रकरणों की समीक्षा एवं  निर्देश प्रदान किए। उन्होंने महाविद्यालय में नेक मूल्यांकन, सीएम हेल्पलाइन एवं छात्रवृत्ति हेतु  महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नेक मूल्यांकन में A++ ग्रेड हेतु प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहना चाहिए। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनिल कुमार आर्य ने किया एवं आभार महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वीपी तिवारी ने माना।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शैक्षणिक स्टॉफ के समस्त सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे।