डोभा गांव में पहुंचे पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ को जंगल की ओर खदेड़ा 

दीपक शर्मा
पन्ना १२ अप्रैल ;अभी तक;  पन्ना जिले के डोभा गांव में पहुंचे पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ को हाथियों के सहारे जंगल की ओर खदेड़ दिया गया हे।वह दो दिनों से नाले में डेरा जमाए हुए था।
                                   इस संबंध में आज पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की
ने बताया कि इटवांकला ग्रामपंचायत के डोभा गांव में एक बाघ पहुँच गया था जहां उसने खेत मे एक बैल का शिकार किया। इसी दौरान किसान खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल समेटकर खलिहान में रख रहे थे।तभी अचानक बाघ की दहाड़ और बैल की आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा कि बाघ ने बैल का शिकार किया है। लोग भय के मारे यहां वहां भागने लगे। तब तक बैल का शिकार कर बाघ पास के नाला किनारे झाड़ियों‌ में लेट गया। और नाला में छिप कर बैठ गया है। जिससे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था गांववालों ने पन्ना टाइगर रिजर्व को सूचना दी।सूचना मिलते ही,पीटीआर के उपसंचालक,रेंजर सहित भारी संख्या में पन्ना टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू अमला पहुंच गया।और ड्रोन से सर्च किया गया।
                                 इसके बाद हाथियों को बुलवाया गया।तीन हाथियों के दल ने मौके पर पहुंचकर बाघ को गांव के पास से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। और कड़ी मशक्कत के बाद बाघ को जंगल की तरफ भगाने में पीटीआर की टीम को सफलता मिली