दशपुर इनरव्हील की नवीन कार्यकारिणी का गठन, श्वेता पोरवाल अध्यक्ष एवं पीनल जैन सचिव मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर  ३० जून ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब ऑफ मंदसौर दशपुर के आगामी कार्य वर्ष 2023-2024 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्वेता पोरवाल  एवं सचिव पीनल जैन  को मनोनीत किया।
                                      क्लब अध्यक्ष पूजा बग्गा  एवं सचिव मेघा पोरवाल ने बताया कि सर्व सहमति से क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष अध्यक्ष श्वेता पोरवाल, उपाध्यक्ष मेघा पोरवाल, सचिव पीनल जैन, सहसचिव डॉ. सदफ़ रहमान, कोषाध्यक्ष उर्वशी बेलानी, आईएसओ सोनम मेहता, संपादक नेहा संचेती, सलाहकार रीना पोरवाल, प्रज्ञा दोशी, अनुभा उकावत एवं कार्यकारिणी सदस्य दिव्या जैन, अमृता कौर जेथरा, आरती पारिख, प्रीति रत्नावत, बबली सिंहल, राखी परवाल को मनोनीत किया गया।