दशपुर इनरव्हील क्लब द्वारा जुम्बा क्लास का आयोजन किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३ अप्रैल ;अभी तक;  दशपुर इनरव्हील क्लब मंदसौर द्वारा महिलाओं को तंदुरुस्त रखने के लिए जुंबा क्लास का आयोजन किया गया।
                          इस दौरान क्लब अध्यक्ष पूजा बग्गा ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं का फिट व स्वस्थ रहना अति आवश्यक है इसीलिए क्लब द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए फिटनेस लाउंज में  योगा जुंबा एवं कार्डिक एक्सरसाइज एक्सपर्ट सोनम जैन द्वारा जुंबा वर्कशॉप रखी गई।
                        सोनम जैन ने कहा कि जुंबा एक ऐसा डांस वर्कआउट है जो आपकी पूरी बॉडी के लिए परफेक्ट है। जुंबा करने से वजन कम होता है और मन खुश रहता है। इससे शरीर में हैप्पी हार्मोंस का लेवल बढ़ता है।
                        प्रारंभ में सोनम जैन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पूजा बग्गा, शोभिता पोरवाल, उर्वशी बेलानी, डॉ श्वेता पांडे, खुशबू छाबड़ा, राखी परमार, शिखा गोयल, जशवी बेलानी आदि सदस्य उपस्थित थे। आभार क्लब सचिव मेघा पोरवाल ने माना ।