दशपुर भावसार महिला मण्डल ने मनाया फाग महोत्सव

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २१ मार्च ;अभी तक;  दशपुर भावसार समाज महिला मंडल द्वारा खानपुरा स्थित भावसारों की बगीची श्री चारभुजानाथ मंदिर पर फाग महोत्सव मनाया गया।
                                कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने राधा-कृष्ण बनकर गुलाल व फूलों से होली खेली। साथ ही फाग के गीत व भजन प्रस्तुत किये जिसमें महिलाओं ने नृत्य भी किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रही।