दिव्यांग चित्रकार ने पैरो से बनाई भगवान राम मंदिर की पेटिंग, डाॅ मोहन यादव को भेट करना चाहता है दिव्यांग  

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 20 जनवरी ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बडवाह में बचपन से सेरेब्रल पाल्सी बिमारी से ग्रसित 25 वर्षीय दिव्यांग आयुष कुंडल ने पैरो से भगवान श्री राम मन्दिर की पेटिंग बनाई। ऐसे समय में जब पूरे देश में राममय माहौल तब ख्याति प्राप्त दिव्यांग चित्रकार आयुष कहाॅ पिछे रह सकता था। मात्र आठ दिन में दिव्यांग चित्रकार ने पेटिंग में भगवान राम के प्रति आस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार का प्रतीक भी दर्शाया है।
                            खास बात यह है की इस अद्भुत पेटिंग में अयोध्या में बन रहा भव्य मन्दिर के साथ ही मन्दिर में प्रवेश करते भगवान राम- लक्ष्मण और देवी सीता माॅ को दिखाया है वही पीएम नरेन्द्र मोदी स्वागत की मुद्रा में दिखाई नजर आ रहे है। दिव्यांग आयुष  कमाल की चित्रकारी करता है। अब तक करीब एक हजार से अधिक पेटिंग चित्रकारी बना चूका है। खूद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दिव्यांग आयुष से मुलाकात के दौरान उसकी प्रतिभा के मुरीद हो चूके है। दिव्यांग चित्रकार की माॅ सरोज कुंडल भगवान श्रीराम मंदिर की ये पेटिंग प्रदेश के नवागत सीएम डाॅ मोहन यादव को भेट करना चाहती है। बकायदा आयुष की माॅ ने सीएम कार्यालय को पत्र लिखकर पेटिंग भेट करने के लिये समय मांगा है।
                              अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को अब मात्र दो दिन बचे है। पूरे देश उत्साह है, लोग दीपावली के त्यौहार की इस दिन को मनाने जा रहे है। बड़वाह में दिव्यांग चित्रकार आयुष ने भी अपने पैरो से कुची के सहारे अयोध्या के भव्य राम मन्दिर को उकेरा है। गौरतलब है की दिव्यांग आयुष बचपन से ही सेरेब्रेल पाल्सी जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित है। बोलने,चलने और  बैठने तक में असमर्थ रहता है। लेकिन अपने पैरो के हुनर से वह कमाल की चित्रकारी करता है। वर्ष 2022 में तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमओ ऑफिस दिल्ली में बुलाकर आयुष से मुलाकात की थी। इस दौरान आयुष की काफी तारीफ के साथ ही आयुष के ट्विटर एकाउंट (वर्तमान में एक्स) को फ़ॉलो भी किया था।
                             आयुष कुंडल की माॅ सरोज ने बताया की इस पेंटिंग को बनाते समय आयुष बेहद उत्साहित नजर आया। इसके पहले उसने भगवान राम की कोई भी पेंटिंग नही बनाई थी। लेकिन देश में आयोध्या मय माहौल के बीच आस्था श्रद्धा के साथ पेटिंग बनाई। करीब 8 दिन तक तल्लीनता के साथ उसने इस पेंटिंग को मूर्त रूप दिया। पेटिंग भगवान राम के प्रति आस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार का प्रतीक है। इसमें उसने अयोध्या में बन रहा भव्य मन्दिर तो दर्शाया ही है। इसके साथ ही मन्दिर में प्रवेश करते राम-लक्ष्मण,सीता भी दिखाए है। वही पीएम मोदी जी को खड़ा कर स्वागत की मुद्रा में दर्शाया है। आयुष की इच्छा है की पेंटिंग वह मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेंट करे। मैने सीएम कार्यालय समय से पत्र लिखकर समय मांगा है।