देवेन्द्र पुलिस ने पकडा दो आरोपीयो से आठ किलो गांजा

दीपक शर्मा

पन्ना १२ अप्रैल;अभी तक; जिले की देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत क्षेत्र मे गांजा तथा शराब ज्यादा स्तर पर अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है। जहां एक ओर स्थानीय ठेकेदार द्वारा शराब गांव गांव अपने लोगो के माध्यम से भेजी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर गांजा तस्करो द्वारा भी बाहर बडें नगरो से गांजा ला कर क्षेत्र मे विक्रय किया जा रहा है।

पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध गांजा विक्रय करने की जानकारी मिली थी। चिन्हित स्थान मरहा मोड के पास आठ किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। जिन आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। उनमे राजेश उर्फ मंटू कुशवाहा तथा जग प्रसाद कुशवाहा दोनो के कब्जे से 8 किलो 2 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उक्त गांजा उन्होने उडिसा के गांजा व्यापारी सुधाकरदास से खरीदा था। पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी अनूप यादव के नेत्रत्व मे की गई।