देव सिंह बैंस का दुःखद निधन

दीपक शर्मा

पन्ना २७ अप्रैल ;अभी तक; कलेक्टर कार्यालय मे अधीक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह के छोटे भाई देव सिंह बैंस का 26 अप्रैल 2023 को दुःखद निधन हो गया। उनका अतिंम संस्कार उनके ग्रह ग्राम खरेला जिला महोबा उत्तर प्रदेश में किया गया।

                           ज्ञात हो कि श्री देव सिंह कुछ दिन से बीमार चल रहे थें। जिनका इलाज झांसी उत्तर प्रदेश में चल रहा था। श्री सिंह की तीन बेंटिया है, उनको मुखाग्नि भतेजी पुष्पेन्द्र सिंह निवासी इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना द्वारा दी गई। उनके परिवार मे चचेरे भाई सूरज सिंह बैंस तथा भतीजे अरविन्द सिंह एवं दिनेश सिंह है। श्री सिंह के निधन पर रिस्तेदारो, परिवारजनो ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की है।