देश को बचाने के लिए हम मिलकर लड़ाई लड रहे हैंः- मीरा दीपनारायण यादव

दीपक शर्मा
पन्ना २ अप्रैल ;अभी तक; वर्तमान समय में भाजपा की केन्द्र तथा मध्य प्रदेश की सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का कार्य किया है, जिसके चलते देश पर लगातार कर्ज बढा है तथा जनता को भी कोई लाभ नही मिला है। केवल सत्ताधारी पार्टी के लोग तथा नेता ऐशोआराम कर रहे है। आम आदमी अभी समझ नहीं पा रहा है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति पर पचास हजार से अधिक कर्जा चढ़ा है। देश भी गर्त में है तथा जनता भी गर्त में है, इसलिए हमें सजक होकर ऐसी सरकार को बदलने के लिए आंगे आना होगा। देश मे मंहगाई, बेरोजगारी, चरमसीमा पर है, शिक्षा, स्वाथ्य, पेयजल, सडक, बिजली, जैसी मूल-भूत सुविधाए भी लोगों को नशीब नहीं हो रही है। जीएसटी के रूप में देश की जनता से लगातार वसूली की जा रही है। परन्तु बदले में जनता को सिर्फ गरीबी की मार झेलनी पड रही है। देश को बचाने के लिए हम सब को मिलकर लडाई लडनी होगी।
                                उक्ताश्य के विचार होटल कुमकुम छाया मे आयोजित प्रेस वार्ता में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त गठबंधन कांग्रेस सपा के प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। उन्हांने कहा कि इस क्षेत्र से लगातार भाजपा के सांसद रहे लेकिन क्षेत्र का केई विकास नहीं हुआ। वर्तमान में विगत पांच वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं लेकिन पांच वर्ष मे इनकी एक भी उपलब्धी इस क्षेत्र में नही है। रोजगार के नाम पर कोई कारखाना नही है, शिक्षा के नाम पर कोई बडा संस्थान नही है, जिला अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, विद्यालयों में शिक्षक नहीं है, जनता को शुद्ध पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। उसके बावजूद विकास का ढिंढौरा पीटा जा रहा है। किन्तु अब इनकी असीलियत सामने आ चुकी है। जनता मुंह तोड जवाब देगी।
                              उन्होंने बताया कि यदि क्षेत्र की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो जनहित तथा के वह सभी काम करेंगे जो हम उत्तर प्रदेश में सत्ता में न होते हुए भी अपनी तरफ से सामाजिक कार्य लगातार करते चले आ रहे हैं। गरीब कन्याओं के विवाह, क्षेत्र मे शिक्षा संस्थान, जरूरतमंदों को ब्लड डोनेशन, सहित अन्य प्रकार से मदद करने का कार्य करते है। हम लोग सरकारी मिशनरी का दुरूपयोग करके सिर्फ फोटो खिचवाने का कार्य नही करते हैं। उन्होने आंगे कहा कि जिस प्रकार से क्षेत्र की जनता का शुरूआती सहयोग एवं आशीर्वाद मिल रहा है, उससे हम जरूर सफल होंगे। खजुराहो क्षेत्र में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी मिलकर इतिहास रचेगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर प्रकार से कार्य करेंगे।
                              उक्त पत्रकार वार्ता के दौरान अनेक लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष शिवजीत सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, पूर्व विधायक चन्दला आरडी प्रजापति, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाष्कर देव बुन्देला, वरिष्ट कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा, जीवन लाल सिद्धार्थ, सपा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह यादव, मार्तण्ड देव बुन्देला, अनीश खान, जीतेन्द्र जाटव, हरीराम लखेरा, सतीश दुबे, अंकित शर्मा, राजा बाबू पटेल, सरदार सिंह यादव, वैभव थापक, रेहान मोहम्मद, राज बहादुर पटेल, शशिकांत दीक्षित सहित भारी संख्या मे कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।