दो लाख रु कीमत की अवैध अफीम जप्त

महावीर अग्रवाल
  मंदसौर एक जून ;अभी तक;  वाय डी नगर मन्दसौर पुलिस ने दो लाख रु कीमत की एक किलो अवैध अफीम जप्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
                                     नगर निरीक्षक श्री जितेंद्र पाठक ने बताया कि आज सूचना पर गुराडिया बालाजी मंदिर के पास आम रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान नीमच तरफ से आई मोटर सायकल के चालक द्वारा पुलिस की चैकिंग देखकर तेजी से निकलने का प्रयास किया, जिसे मौके पर पुलिस द्वारा तत्परता से बेरिकेड लगाकर बमुश्किल रोका गया । मोटर सायकल चालक की गतिविधि शंकास्पद होने से तलाशी के दौरान शर्ट के अंदर शरीर पर छुपाकर रखी थैली से एक किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई जिसे जप्त की गई । मौके पर गिरफ्तार आरोपी तेजपालसिंह पिता किशोरसिंह चंद्रावत उम्र 21 साल नि. ग्राम बडी आंतरी थाना मनासा जिला नीमच से मादक पदार्थ अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछने पर रोहित पिता देवीलाल मालवीय नि. ग्राम कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच से लाना बताया गया ।वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी रोहित पिता देवीलाल व्यास नि. ग्राम कंजार्डा को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । उन्होंने बताया कि जप्त अवैध अफीम की कीमत 2 लाख रु है।
                                    उन्होंने बताया कि एक किलो मादक पदार्थ अफीम कीमती 200000 रुपये एक यामाहा क्रक्स मो.सा. क्र. एम.पी. 44 बी 8191 कीमती 30000 रुपये और वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 20000 रुपये जप्त कर  1. तेजपालसिंह पिता किशोरसिंह चन्द्रावत उम्र 21 साल नि. ग्राम बडी आंतरी थाना मनासा जिला नीमच ओर  2. रोहित पिता देवीलाल मालवीय उम्र 19 साल नि. ग्राम कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच को इस मामले में जप्त किया गया।